Homeराज्यउत्तराखण्ड15 हजार के इनामी बदमाश को जीआरपी हरिद्वार ने किया गिरफ्तार।

15 हजार के इनामी बदमाश को जीआरपी हरिद्वार ने किया गिरफ्तार।

हरिद्वार – जीआरपी हरिद्वार ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

लूट के आरोपी कि पुलिस 6 सालों से तलाश कर रही थी।

जीआरपी थाने में जानकारी देते हुए एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि आरोपी ने साल 2016 में ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

जिसमें गैंग के चार सदस्य पकड़े गए थे और पांचवा सदस्य फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने आरोपी राजा को हरिद्वार बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सांसी गैंग का सदस्य है। यह गैंग देशभर में रेलवे स्टेशनों और ट्रेन में लूट और चोरी और लूट जैसे अपराध करती है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular