हरिद्वार/लक्सर – लकसर में आज इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान लगाई गई इमरजेंसी के विरोध में लक्सर में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया तथा कांग्रेस पार्टी का पुतला भी फूंका।
लक्सर नगर पालिकाध्यक्ष अम्बरीष गर्ग और भारतीय जनता पार्टी के मंडलाध्यक्ष बिशन पाल कश्यप के नेतृत्व में पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं नगर में ओवरब्रिज के निकट हाइवे पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपाईयो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर देश आत्मा को लहूलुहान करने काम किया था।उस दौरान के जख्म अभी भी हरे हैं देश इमरजेंसी के दौरान किये गए कुकृत्यों को कभी भुलाया नही सकता।