Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस की दबंगई के खिलाफ विधुत विभाग कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन।

पुलिस की दबंगई के खिलाफ विधुत विभाग कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज के पवार हाउस के एक कर्मचारी के साथ स्थानीय पुलिस द्वारा की गयी अभद्रता व् गाली गलौज का मामला सामने आया है।

जिसके बाद सितारगंज पावर हाउस के समस्त कर्मचारी स्थानीय पुलिस की दबंगई के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

पीड़ित कर्मचारी एस0एस0ओ गुलाब रॉय ने अपने साथ हुई घटना की पूरी जानकारी देते हुए बताया की लगातार सितारगंज क्षेत्र में विधुत आपूर्ति को लेकर लोगों में नाराज़गी है। इसी क्रम में कोतवाली सितारगंज की बिजली भी रात को 3:30 बजे बंद की गयी उसके बाद सुबह 5 बजे कुछ पुलिसकर्मी आये और कर्मचारी गुलाब रॉय के साथ अभद्रता और गाली गलौज करने लगे जिस पर कर्मचारी गुलाब रॉय सहम गया और तत्पश्चात उसने अपने सीनियर उपखण्ड अधिकारी अनुज त्रपाठी को फोन किया और पूरे घटनाक्रम को बताया। जिसके बाद सितारगंज विधुत वितरण खण्ड के सभी कर्मचारी अपने अपने काम छोड़ धरने पर बैठ गए।

उपखण्ड अधिकारी अनुज त्रपाठी ने बताया की कर्मचारी के साथ अभद्रता करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ उनके द्वारा तहरीर भी दी गयी है लेकिन अभी तक सितारगंज कोतवाली ने उसके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments