Homeराज्यउत्तराखण्डभ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे मेयर गौरव गोयल ने दिया अपना स्पष्टीकरण।

भ्रष्टाचार का आरोप झेल रहे मेयर गौरव गोयल ने दिया अपना स्पष्टीकरण।

हरिद्वार/रुड़की – रुड़की मे मेयर गौरव गोयल ने कुछ महीने पहले वायरल हुई ऑडियो को लेकर मीडिया के सामने अपना स्पष्टीकरण दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब से 3 महीने पहले सुबोध नाम के व्यक्ति ने मुझ पर एक मुकदमा कराया था।

उस मुकदमे के अंदर मेरी आवाज से मिलती-जुलती हुई डबिंग आवाज की गई है लगभग 15 आवाज को एक साथ जोड़कर ऑडियो बनाई गई है। और उस ऑडियो के एवज में मेरे ऊपर एक मुकदमा कराया गया है। महापौर गौरव गोयल ने कहा कि मैंने खुद पुलिस को निष्पक्ष जांच के लिए आग्रह किया था कि मेरी वॉइस की सेंपलिंग ले और इसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाए। पुलिस ने उसकी वॉइस सेंपलिंग लेकर फॉरेंसिक जांच कराई और जांच के अंदर स्पष्ट आया है कि यह जो आवाज है संभावित जो आवाज है उससे मिली-जुली आवाज है। इस मिली जुली आवाज को लेकर कुछ लोगों के द्वारा गलत प्रचार प्रसार किया गया है कि यह मेरी आवाज है उसमें स्पष्ट रुप से लिखा हुआ है यह संभावित मिली जुली आवाज है। और मैंने खुद अपनी स्वेच्छा से वॉइस सेंपलिंग पुलिस को दी और पुलिस की जांच में सहयोग किया। उन्होंने बताया कि जिसके द्वारा यह ऑडियो प्रचार प्रसार किया गया है उसके पीछे नगर निगम रुड़की की करोड़ों रुपए की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का प्रयास कर रहे हैं। और निश्चित रूप से जब इस ऑडियो की गहनता से जांच होगी तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर निगम की संपत्ति और इनके अवैध काम को वैध नहीं होने दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular