Homeराज्यउत्तराखण्ड20 स्वर्ण पदक 12 रजत पदक व 6 कांस्य पदक प्राप्त कर...

20 स्वर्ण पदक 12 रजत पदक व 6 कांस्य पदक प्राप्त कर रुड़की ताइक्वांडो टीम ने ट्रॉफी पर किया कब्जा।

हरिद्वार/रुड़की – बिजनौर में आयोजित द्वितीय चैलेंजिंग कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देश भर की 20 टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें रुड़की की ताइक्वांडो टीम ने भी प्रतिभाग किया और स्वर्ण रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ताइक्वांडो द्वितीय चैलेंजिंग कप चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। जिसमें प्रतिभाग करते हुए रुड़की की टीम ने कब्जा जमाया है।

टीम के मुख्य प्रशिक्षक एम० याकूब ने बताया कि रुड़की के होनहार खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम में सम्मिलित रुड़की कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, एस०डी डिग्री कॉलेज, बी०एस०एम डिग्री कॉलेज, मेथाडिस्ट डिग्री कॉलेज, आर०जे डिग्री कॉलेज, एवं इसके अलावा जिले के कई स्कूलों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

वहीं प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि प्रवीन रंजन आई०पी०एस (एस०पी सिटी बिजनौर) ने रुड़की की टीम की प्रशंसा की एवं सबसे अधिक पदक प्राप्त करने पर कोच एम० याकूब को भी चैंपियन ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि उनका सपना है कि वह 1 दिन इंटरनेशनल खेले और अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करें।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular