Homeराज्यउत्तराखण्डगर्मी ने पिछले एक दशक का तोड़ा रिकॉर्ड, 15 जून से प्रदेश...

गर्मी ने पिछले एक दशक का तोड़ा रिकॉर्ड, 15 जून से प्रदेश में बारिश के आसार।

देहरादून – पिछले एक दशक का गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई कि 15 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के आसार हैं, लेकिन जिस तरीके से सूरज ने आंखें तरेरी हैं, उसे देखते हुए मौसम विज्ञानी भी भौचक हैं। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बारिश होने के बाद दो दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सोमवार को सूरज ने फिर आंखें तरेर लीं और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री दर्ज किया गया।

देहरादून की बात करें तो पिछले 15 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लिहाजा लोगों को पिछले 15 दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक दशक का गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई कि 15 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के आसार हैं, लेकिन जिस तरीके से सूरज ने आंखें तरेरी हैं, उसे देखते हुए मौसम विज्ञानी भी भौचक हैं।

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दून में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पंतनगर में 39.9 डिग्री, मुक्तेश्वर 29.6 डिग्री और टिहरी में 29 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, और चमोली जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular