Homeराज्यउत्तराखण्डचम्पावत उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत के बाद सीएम धामी आज लेंगे विधानसभा...

चम्पावत उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत के बाद सीएम धामी आज लेंगे विधानसभा सदस्यता की शपथ।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके लिए विधानसभा भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सीएम धामी को सदस्यता की शपथ दिलाएंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत उपचुनाव में 55 हजार से अधिक मतों के अंतर से रिकॉर्ड जीत हासिल की है। विधानसभा का बजट सत्र 14 जून से शुरू हो रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री 13 जून को विधानसभा सदस्यता की शपथ लेंगे। खटीमा विधानसभा से चुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री धामी के लिए चंपावत से विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी ने इस्तीफा देकर सीट खाली की थी। उपचुनाव में मुख्यमंत्री रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

विधानसभा स्थित स्व.प्रकाश पंत भवन के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की गई हैं। जिसमें मंत्री, विधायकों के साथ अधिकारी व अन्य अतिथि शामिल होंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular