Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल...

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने मेडिकल रिलीफ पोस्ट का किया औचक निरीक्षण।

देहरादून/ऋषिकेश – चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सम्बन्धित व्यवस्थाओं को देखने के लिये स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने आई.एस.बी.टी. ऋषिकेश स्थित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की रोटेशन ड्यूटी में लापरवाही पाये जाने पर सी.एम.ओ. देहरादून को कड़े निर्देश दिये गये कि कार्य के प्रति उदासीनता बरतने वाले चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करें तथा व्यवस्थाओं को अधिक बेहतर बनायें।

सचिव ने निर्देश दिये कि चिकित्सा इकाई के द्वारा यात्रियों को दी जा रही सेवाओं की निगरानी के लिये वहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाये जाएँ, तथा ई.सी.जी. सुविधा आवश्यक रूप से उपलब्ध रहे।

पुलिस/एस.डी.आर.एफ द्वारा संचालित किए जा रहे रजिस्ट्रेशन काउण्टर के बारे में निर्देश दिए गये कि लाउडस्पीकर द्वारा हैल्थ स्क्रीनिंग हेतु यात्रियों से लगातार अनुरोध किया जाए तथा रजिस्ट्रेशन काउण्टर पर हैल्थ एडवाईजरी को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। रजिस्ट्रेशन काउण्टर एंव हैल्थ स्क्रीनिंग में बेहतर समन्वय होना जरूरी है।

हैल्थ स्क्रीनिंग के लिए निर्देश दिये कि चिकित्सा इकाई पर तैनात फार्मासिस्ट एवं अन्य स्टाफ पंजीकरण काउन्टर पर स्वयं जाकर बुजुर्ग एवं अस्वथ्य प्रतीत हो रहे यात्रियों को हैल्थ स्कीनिंग के लिये प्रोत्साहित करें और इस प्रकार के अस्वस्थ यात्रियों को आगे की यात्रा पर न जाने का परामर्श भी अवश्य दिया जाए। उन्होनें सीएमओ को भद्रकाली एवं देहरादून एयरपोर्ट पर भी आवश्कतानुसार हेल्थ स्क्रीनिंग उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य ने विभिन्न काउन्टरों एवं यात्री प्रतीक्षालय में स्वयं जाकर कई श्रद्धालुओं से बातचीत की, जिसमें मध्यप्रदेश के 65 वर्षीय बुजुर्ग यात्री जो चारधाम यात्रा पूर्ण कर लौट रहे थे और यात्रा व्यवस्थाओं से खुश थे, उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी थी और जब वह छाती में दर्द होने पर चिकित्सालय गये तो उन्हें त्वरित उपचार मिला।

इसी क्रम में सचिव ने एस.पी.एस. चिकित्सालय ऋषिकेश का भी निरीक्षण किया, जिसके दौरान मेडिसिन, बालरोग, प्रसूति एवं महिला रोग विभाग की व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण में आयुष्मान योजना, कोविड टीकाकरण, तथा पैथोलॉजी के लाभार्थियों से बातचीत और सेवाओं के बारें में जानकारी प्राप्त की।

सचिव ने भ्रमण के दौरान अलग-अलग वार्डो में जाकर रोगियों से बातचीत की जिसमें सभी रोगियों ने अस्पताल की सेवाओं को संतोषजनक बताया। भ्रमण के दौरान राधिका झा ने मरीजों के लिए भोजन एवं अस्पताल की साफ सफाई को भी देखा तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से कहा कि साफ सफाई एवं स्वच्छता को और बेहतर बनाया जाय। सचिव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर का भी निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाये जाने के बारे में निर्देशित किया ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular