देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियोजन विभाग के कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने एसडीजी गोलकीपर अवॉर्ड से 27 लोगों को सम्मानित किया। इन 27 लोगों ने आजीविका, मानव और सामाजिक विकास के क्षेत्र में बेहतर काम किया, जिसको लेकर इन्हें एसडीजी गोल कीपर अवार्ड दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में की जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेज को दस्तावेज के रूप में संकलित कर राज्य स्थापना दिवस पर जारी किया जाएगा।

इन बेस्ट प्रैक्टिसेज को राज्य सरकार के स्तर पर भी क्रियान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतत विकास लक्ष्य के तहत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर और सराहनीय काम करने के लिए एसडीजी गोलकीपर अवार्ड से जिन लोगों को सम्मानित किया गया है उनसे अपेक्षा है कि वह आगे भी बेहतर कार्य करेंगे।

वही मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत आत्मनिर्भर उत्तराखंड को साकार करने के लिए जन सहयोग आवश्यक है। बहुत संस्थाएं और व्यक्ति सामाजिक आर्थिक व पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे हैं यह सभी राज्य के विकास में ब्रांड एंबेसडर हैं । सीएम ने बताया कि उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा।



