उधम सिंह नगर – बीती दोपहर पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट को लेकर आज पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहां की जिस तरीके से अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं उसपर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरीके से नाकामयाब हो रही है।
जिस तरीके से तीन लोगो ने बेखौफ होकर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे डाला इसको पुलिस की विफलता ही कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के बॉर्डर से सटे उत्तराखंड के बॉर्डर को लांग कर अपराधी किस्म के लोग यहां आकर घटना को अंजाम देते हैं, और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है यह अपने आप में एक बड़ी बात है। उन्होंने साफ लफ्जों में कहां की पुलिस को इस घटना से सबक लेते हुए संगन चेकिंग अभियान तेज करना चाहिए और पुलिस पिकेट बढ़ानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जितनी तेजी से नशे का कारोबार व नशे के आदि लोग बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी से चोरी, छिनैती, लूट जैसी घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिस पर पुलिस को और तेजी से संज्ञान लेना होगा। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पुलिस को पैनी नजर रखनी होगी तभी जाकर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग पाएगा, अन्यथा पुलिस अगर सुस्त नजर आई तो यह घटनाएं और तेजी से बढ़ेंगी।



