Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड डीएम ने टुण्डी का स्थलीय निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला को टेक...

डीएम ने टुण्डी का स्थलीय निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला को टेक होम राशन नहीं मिलने पर दिए जांच के निर्देश।

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जिलाधिकारी डॉ आशीष चैहान ने विकासखंड कनालीछीना के ग्राम टुण्डी का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी चौहान ने पाया कि दीवान सिंह की गर्भवती धर्मपत्नी पार्वती देवी की गर्भावस्था के दौरान होने वाली आवश्यक स्वास्थ्य जांच संबंधित आशा कार्यकत्री द्वारा नही करवायी गयी है। साथ ही गर्भवती पार्वती देवी को विगत 5 माह से टेक होम राशन भी नही मिला है।

दीवान सिंह का आवासीय भवन भी जर्जर स्थिति में पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर दीवान सिंह वह उनकी धर्मपत्नी को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि महपू तोक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुछ लोगों को पेयजल कैनेक्शन नही मिले हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को जांच के आदेश दिये। वहीं उन्होंने मानसिक व शारीरिक रोगी राधा देवी, श्याम सिंह व खड़ग सिंह की स्वास्थ्य जांच व आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने सोबन सिंह व जय सिंह के आवास के समीप हो रहे भू-कटाव को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश भी भूमि रक्षा विभाग को दिये। जिलाधिकारी ने टुण्डी गांव की मुख्य सड़क व अन्य सड़क मार्ग के डामरीकरण के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2