Homeराज्यउत्तराखण्डसपलोडी व भट्टी गांव में दहशत का केंद्र बना गुलदार हुआ पिंजरे...

सपलोडी व भट्टी गांव में दहशत का केंद्र बना गुलदार हुआ पिंजरे में कैद।

पौड़ी – पिछले कई दिनों से विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाले सब सपलोडी व भट्टी गांव आदि क्षेत्रों में दहशत का केंद्र बना गुलजार आज सुबह तड़के 5 बजे पिंजरे में कैद हो गया।

जिसके बाद में गुलदार को नागदेव रेंज भेज दिया गया है जहां मेडिकल के बाद गुलदार को अनयंत्र जगह घने जंगलों मे छोड़ दिया जाएगा।

वन रेंजर अनिल भट्ट ने बताया पिछले दिनों सपलोड़ी और भट्टी गांव में गुलदार ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था, उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में 2 पिंजरे व 2 शिकारी दल को भट्टी गांव व आसपास के गांव में तैनात किया गया था। जिसके बाद आज सुबह 5 बजे के तड़के गुलदार पंजे में कैद हो गया उन्होंने कहा कि गुलजार को नागदेव रेंज लाया गया है जहां मेडिकल जांच के बाद गुलदार को यंत्र जगह घने जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

वही गुलजार पकड़े जाने पर ग्राम प्रधान पट्टी गांव सोनी पन्त ने वन विभाग का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उनका कहना है कि इस गुलदार के पकड़े जाने के बावजूद अन्य गुलदार भी लगातार क्षेत्र में देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग से मांग करते हैं कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे को यथावत ही रखें। जिससे अन्य गुलदारो को भी पकड़कर क्षेत्र को गुलदार के दहशत से मुक्त किया जा सकेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular