Homeराज्यउत्तराखण्डचम्पावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने पर बीजेपी में...

चम्पावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने पर बीजेपी में खुशी की लहर।

देहरादून – चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। राज्य में अब तक 5 मुख्यमंत्रियों ने उपचुनाव लड़ा है, जिनमें से सबसे ज्यादा मतों से उपचुनाव जीतने वाले सीएम पुष्कर सिंह धामी बने हैं।

धामी ने 54100 मतों के अंतर से चुनाव जीता है। सीएम को कुल 57268 वोट मिले है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने अपनी जमानत जब्त कर केवल 3147 वोट पाए हैं। अन्य दो प्रत्याशी 500 का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाए हैं। इस जीत को लेकर समूचे प्रदेश में भाजपा नेता और कार्यकर्ता खुशी का इजहार कर रहे हैं।

जीत को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि चंपावत की जनता ने युवा सोच को जीता कर विकास के नाम पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो वादे जनता से किए थे उनको वह पूरा कर रहे हैं यही कारण है कि मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक जीत हुई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular