Homeराज्यउत्तराखण्डमुफ्त खाना ना देने पर चौकी प्रभारी ने रेस्टोरेंट में किया हंगामा।

मुफ्त खाना ना देने पर चौकी प्रभारी ने रेस्टोरेंट में किया हंगामा।

देहरादून – डोईवाला जौलीग्रांट एक रेस्टोरेंट संचालक ने जॉलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मियों पर मुफ्त खाना ना देने पर रेस्टोरेंट में हंगामा करने तथा अभद्रता करने का आरोप लगाया है। रेस्टोरेंट संचालक ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक और एसएसपी देहरादून को शिकायत की, डीजीपी ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर आर घोड़के को इसकी जांच सौंपी है। जांच अधिकारी ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच कि। बता दे जॉलीग्रांट में जगपाल सिंह 1 वर्ष से एक रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे हैं, उन्होंने जॉलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश डिमरी पर आरोप लगाते हुए शिकायत की, कि चौकी इंचार्ज अक्सर अपने मित्रों को लेकर रेस्टोरेंट में भोजन करने आते हैं और भोजन करने का भुगतान नहीं करते है।

वहीं मंगलवार को वह अपने परिवार के साथ शादी की सालगिरह मना रहे थे, तभी चौकी प्रभारी ने कांस्टेबल को खाना लेने भेजा। मुफ्त में खाना देने से मना करने पर कॉन्स्टेबल गुस्सा करने लगा फिर खाने का भुगतान करके चला गया। मंगलवार रात को करीब 10:30 बजे चौकी प्रभारी वहां सरकारी पुलिस वाहन में सायरन बजाते हुए अपने कई कांस्टेबलों के साथ रेस्टोरेंट में आए और हंगामा करने लगे रेस्टोरेंट्स संचालक ने चौकी प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular