Homeराज्यउत्तराखण्डमैथिशाह नाले से सड़क को बना खतरा, सिंचाई व लोकनिर्माण विभाग हल्द्वानी...

मैथिशाह नाले से सड़क को बना खतरा, सिंचाई व लोकनिर्माण विभाग हल्द्वानी बना मूकदर्शक।

नैनीताल – बरसात एक बार फिर से शुरू होने को है और गांव छोटी हल्द्वानी में मैथिशाह नाले एक स्थान पर भारी कटाव हुआ है, जिस कारण गांव की मुख्य सड़क को खतरा बना हुआ है।

कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत कालाढूंगी सरस्वती शिशु मंदिर के नीचे को नाले के निकट लोकनिर्माण विभाग हलद्वानी द्वारा ग्रामीणों के लिए सड़क का निर्माण किया गया है। बरसात व आपदा के दिनों में नाले में आए तेज बहाव के कारण गोपाल सिंह बिष्ट के घर के पास भारी कटाव होने की वजह से सड़क को खतरा बना हुआ है।

अगर शीघ्र ही यहां सुरक्षा दीवार नहीं लगाई जाती है तो इस बरसात में ग्रामीणों की आवाजाही वाली यह सड़क नाले में समा सकती है। जिस वजह से ग्रामीणों को बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ रात्रि के समय ग्रामीणों के वाहन आवाजाही में भी खतरा बना हुआ है। इस मामले को सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग हलद्वानी द्वारा शीघ्र ही संज्ञान लेने की आवश्यकता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular