Homeराज्यउत्तराखण्डहाई कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण पर सख्त हुआ प्रसाशन।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण पर सख्त हुआ प्रसाशन।

उधम सिंह नगर – जनपद उधम सिंह नगर के तहसील जसपुर के अंतर्गत सरकारी तालाब भूमि से अतिक्रमण हटाने को प्रशासन ने कमर कस ली है। आज से अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

तहसील जसपुर अंतर्गत सरकारी भूमि तथा तालाबों, चक मार्ग, नाले आदि से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु अतिक्रमणकारियों को एसडीएम द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे।

जिन अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया है उन स्थानों पर आज से अभियान चलाते हुए मौके पर जाकर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया उच्च न्यायालय द्वारा तहसील क्षेत्र में गांव के तालाबों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें मूल रूप में लाने के आदेश पारित किए गए थे।

जिसमे सबसे पहले शुरुआत जसपुर के गांव रामनगर वन से की गई वही एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को 10 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के नोटिस पहले ही दे दिए गए थे, लेकिन अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वयं अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। एसडीएम ने बताया कि अभियान के तहत 1 जून से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की शुरुआत रामनगर वन से की गई जंहा 15 परिवारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिन्हें पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था। जहाँ आज कार्यवाही की गई और अतिक्रमण हटाया गया वही उन्होंने बताया की जसपुर क्षेत्र में 148 घरों को चिन्हित किया गया है, जंहा नोटिस जारी कर आगे की कार्यवाही जारी रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments