Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटननगरी कही जाने वाली पौड़ी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए...

पर्यटननगरी कही जाने वाली पौड़ी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ठोस योजनाओं की ओर बढ़ाने की कोशिश जारी।

पौड़ी – उपेक्षा के कारण नामभर के लिये पर्यटननगरी कही जाने वाली पौड़ी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अब ठोस योजनाओं की ओर बढ़ाने की कोशिशें की जा रही हैं।

नवनिर्वाचित विधायक राजकुमार पोरी ने इसके लिये पहल की है।

गगवाड़स्यूं घाटी में हवाई पट्टी बनाकर हवाई सेवाओं से और श्रीनगर के गंगादर्शन मोड़ से पौड़ी तक रोपवे के माध्यम से पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाकर पर्यटकों को आकर्षित करने की योजनाओं पर पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने प्रयास शुरू कर दिये हैं। उनका कहना है कि इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments