Saturday, March 28, 2026
Homeअध्यात्मआस्थाचारधाम यात्रा में अब तक 76 तीर्थयात्रियों की मौत, 50 वर्ष से...

चारधाम यात्रा में अब तक 76 तीर्थयात्रियों की मौत, 50 वर्ष से अधिक के तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य जाँच जरुरी।

देहरादून – 3 मई से शुरू हुई चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कोविड महामारी के कारण दो साल बाद चारधाम यात्रा बिना किसी बंदिशों के साथ संचालित हो रही है। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब होने और पहले से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की मौतें हो रही है।

यात्रा शुरू होने से अब तक 76 यात्रियों ने केदारनाथ, यमुनोत्री, बदरीनाथ और गंगोत्री यात्रा मार्गों पर दम तोड़ा है। सचिव स्वास्थ्य ने सभी मेडिकल रिलीफ कैंप और स्क्रीनिंग प्वाइंट पर 50 से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों का स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्गों पर जगह-जगह मेडिकल रिलीफ कैंप के साथ ही यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जा रही है। अब तक चारधाम जाने वाले 1.16 लाख यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य महानिदेशक डा. शैलेजा भट्ट ने कहा कि स्वास्थ्य सचिव राधिका झा के दिशानिर्देश पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले 50 से अधिक उम्र के तीर्थयात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular