Homeराज्यउत्तराखण्डभाकियू किसान सेना ने अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

भाकियू किसान सेना ने अपनी मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा।

हरिद्वार – भारतीय किसान यूनियन किसान सेना से जुड़े किसान नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज रोशनाबाद कलेक्ट्रेट भवन पहुँचकर अपनी 14 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन एडीएम नूपुर वर्मा के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित किया।

आपके बता दे किसानों की निम्न मांगे रही है जैसे।
1. किसान आयोग का गठन ।
2. एम०एस०पी० की गारन्टीड कानून।
3. 60 वर्ष से ऊपर की आयु वाले किसानो को 10000/- रुपये पेंशन दी जाये।
4. बिजली विभाग द्वारा फर्जी छापेमारी व अवैध वसूली पर तुरन्त रोक लगाई जाये।
5. किसानो को सिचाई हेतु टयूबवैल पर मुफ्त बिजली दी जाये।
6.किसानो को खाद्य एवं बीज की आ रही कठिनाई को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम
उठाकर तुरन्त दुर किया जाये।
7.जिला हरिद्वार में बिजली कटौती पर रोक लगाई जाये।
8. हरिद्वार में लगे इण्डिस्ट्रीयों में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार दिया जाये।
9. गांवो में तालाबो को दुरस्त कर सफाई की जाये, तथा जो तालाब भुमाफियाओं द्वारा
अवैध कबजाये गये है, उन्हे भी मुक्त कराकर उनका भी दुरस्तीकरण किया जाये।
10. रुड़की प्राईवेट स्कूलों में मनमानी फीस वसूली की जा रही है, तथा दून पब्लिक
स्कूल रोड पर पानी भरा हुआ है, उसका तत्काल समाधान किया जाये।
11. रुड़की शहर को गन्दगी मुक्त कराकर सौन्दर्यकरण किया जाये।

इन सभी मांगो के साथ-साथ अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।साथ ही कहा कि सरकार या शासन स्तर पर हमारी सभी मांगे पूरी की जाए।

मांगे पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular