Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड रक्तदान कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि।

रक्तदान कर मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि।

देहरादून – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर की अध्यक्षता में तिलक भवन में मनाया गया। इस मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर के पहले पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। संजय किशोर ने कहा की स्वर्गीय राजीव गांधी नेक दिल इंसान थे उन्होंने हमेशा समाज में भाईचारा प्यार मोहब्बत अमन चैन का संदेशा दिया। विपरीत हालात में उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी।

दूरदृष्टि और पक्के इरादे से उन्होंने संचार क्रांति से लेकर पंचायती राज समेत 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार दिया। वह न सिर्फ अविस्मरणीय हैं बल्कि उनके दिखाए रास्ते पर चल कर आगे भी देश में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2