Homeराज्यउत्तराखण्डसरकार कर रही जसपुर की जनता के साथ सौतेला व्यवहार - यूथ...

सरकार कर रही जसपुर की जनता के साथ सौतेला व्यवहार – यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शुभ चंद

उधम सिंह नगर – उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र में फिर एक बार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार जसपुर की जनता से सौतेला व्यवहार ना करे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शुभ चंद ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जसपुर की जनता ने कांग्रेस विधायक को जो चुना है इसकी वजह से प्रदेश की सरकार जसपुर के लोगो से बदला ले रही है। उन्होंने कहा कि अगर जनता को गड्ढों में ही चलना है तो भाजपा को जिताकर क्या फायदा है।

जसपुर विधान सभा क्षेत्र के लोग सुविधाओ के अभाव में है, गांवों को शहर से जोड़ने वाली सड़के हो या जसपूर शहर की सड़क हो सभी की हालत बहुत दयनीय है। जिसकी वजह से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

लोगो ने सरकार से अपील की है कि सरकार जसपुर विधानसभा को नजर अंदाज ना करे और खस्ता हाल सड़को को सही कराया जाए ताकि जसपुर की जनता को इसका लाभ मिल सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments