Homeराज्यउत्तराखण्डगंगा घाट पर नशेड़ियों को सबक सिखाते पंडित जी का विडियो हुआ...

गंगा घाट पर नशेड़ियों को सबक सिखाते पंडित जी का विडियो हुआ वायरल।

देहरादून – तीर्थनगरी ऋषिकेश में स्थित गंगा घाटों पर देश-विदेश से लोग शांति, पुण्‍य और मोक्ष की खोज में आते हैं, लेकिन कलयुग में ये गंगा घाट नशेड़ियों का अड्डा बन रहा है। गंगा घाटों पर युवकों के नशे करते वीडियों वायरल होते रहते है। ऐसा ही एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इन नशेड़ियों को पंडित जी सबक सिखाते नज़र आ रहे है।

सोशल मिडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे ऋषिकेश का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ मनचले युवक गंगा घाट के किनारे बियर (शराब) लेकर पहुंचे है, तभी वहां पर एक पंडित जी लाठी लेकर पहुंचते है और उन नशेड़ियों की सुताई शुरू कर देते है, जो ऐसे युवकों के लिए बड़ा सबक है। इस घटना के बाद अब वो लोग सावधान हो जाए जो गंगा किनारे जाकर शराब पीकर हुदंगड़ मचाते है, क्योंकि देवभूमि में ये सहन नहीं किया जायेगा, वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया है। पंडित जी के इस कदम की हर कोई वाह वाही कर रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular