Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली के यात्रियों से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।

दिल्ली के यात्रियों से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना के क्षेत्र बढ़ेडी राजपूताना इस्थित ढाबे पर दिल्ली के यात्रियों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो में दिल्ली से हरिद्वार आ रहे यात्रियों के साथ ढाबे पर मारपीट की गई। जिसमें दिल्ली के यात्रियों को कई लोग एक साथ मिलकर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। उक्त मार पिटाई का यह मामला थाना बहादराबाद के क्षेत्र बढेडी राजपूताना में बने न्यू गंगा सूत्र ढाबे का है। जिसमें मार पिटाई करते हुए लोग साफ देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन उक्त मामले में अभी तक पुलिस को किसी की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। जिसके चलते पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्यवाही भी नहीं की गई लेकिन वीडियो में यात्रियों के साथ की जा रही मारपीट अतिथि देवो भव की परंपरा को धूमिल करते नजर आ रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular