Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चारधाम यात्रियों से ओवर रेटिंग की मिल रही शिकायतों पर प्रदेश के...

चारधाम यात्रियों से ओवर रेटिंग की मिल रही शिकायतों पर प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने दी प्रतिक्रिया।

हरिद्वार – चारधाम यात्रियों से ओवर रेटिंग की मिल रही शिकायतों पर प्रदेश के वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है। हरिद्वार में शहर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कुछ स्थानों से दुकानदारों द्वारा यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूल करने की शिकायतें मिल रही है व्यापारी ऐसा ना करें। निर्धारित दरों पर ही अपना सामान बेचे। ऐसे मामलों से देवभूमि की छवि धूमिल हो रही है प्रेमचंद अग्रवाल ने हिदायत देते हुए कहा कि अगर ओवर रेटिंग के मामले नहीं रुकते हैं तो सरकार इस पर कार्रवाई कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2