Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी के गेस्ट हाउस में 36 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालत में...

मसूरी के गेस्ट हाउस में 36 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी।

देहरादून – मसूरी के गेस्ट हाउस में एक 36 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस एसआई विनय शर्मा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यही किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति 9 मई को मसूरी में आया था और गेस्ट हाउस में रुका हुआ था और मसूरी में नौकरी की तलाश कर रहा था। उन्होंने बताया कि देर रात को व्यक्ति अपने कमरे में गया और जब सुबह सफाई कर्मचारी कमरे में गया तो कमरा खुला हुआ था और उसने मृतक को आवाज दी पर मृतक ने कोई हरकत नहीं की। जिसके बाद सफाई कर्मचारी ने गेस्ट हाउस के संचालक को उक्त व्यक्ति के बारे में बताया। गेस्ट हाउस के संचालक ने मृतक को देखा तो उनके द्वारा तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। एसआई विनय शर्मा ने बताया कि 36 वर्षीय पूर्ण सिंह बिष्ट एरोली रानीखेत अल्मोड़ा का रहने वाला है। वह आधार कार्ड में बेंगलुरू कर्नाटका का मिला है। उन्होंने बताया कि पूरन सिंह बेंगलुरु में शेफ का काम करता था और मसूरी में काम की तलाश में आया था। उन्होंने बताया कि कमरे से कुछ शराब के पव्वे भी बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वहीं मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की भी कोशिश की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular