Homeराज्यउत्तराखण्डचार धाम यात्रा को सुगम बनाने में लगी उत्तराखंड पुलिस।

चार धाम यात्रा को सुगम बनाने में लगी उत्तराखंड पुलिस।

 

देहरादून – उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होने के साथ ही यात्रियों और पर्यटकों का उत्तराखंड आना शुरू हो गया है। वहीँ अब इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसको लेकर पुलिस के अधिकारी खुद मैदान में उतर चुके हैं। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि हम पर्यटकों की सुविधाओं का पूरी तरीके से ध्यान रख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि जो भी तीर्थयात्री उत्तराखंड आ रहे हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बिना रजिस्ट्रेशन आने वाले यात्रियों को लौटाया जा रहा है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि जो भी यात्री उत्तराखंड आए हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन कुछ दिन बाद का करवा लें जिससे कि उन्हें चार धाम यात्रा करने में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

उत्तराखंड में 2 साल बाद शुरू हुई चार धाम यात्रा को लेकर जहां यात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर मित्र पुलिस की एक अलग तस्वीर भी सामने आ रही है उत्तराखंड की मित्र पुलिस यात्रा मार्गों पर अपनी सेवाएं देने के साथ ही चार धाम में भी यात्रियों को सुविधा मुहैया करवा रही है।

एक तरफ जहाँ पुलिस का नाम सुनकर लोगों में दहशत का माहौल दिखाई देने लगता है। वहीं दूसरी और उत्तराखंड की मित्र पुलिस की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें पुलिस के प्रति डर नहीं सम्मान की भावना दिखाई दे रहा है। कई बुजुर्ग ऐसी स्थिति में चार धाम यात्रा में पहुंच रहे हैं जो चलने फिरने में असमर्थ हैं उत्तराखंड की मित्र पुलिस अपना मानवीय कर्तव्य निभाते हुए उन्हें अपने कंधों पर उठाकर चारों धाम में दर्शन करवाने का काम कर रही है। ऐसे में साफ है कि उत्तराखंड में जो भी यात्री पहुंच रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि उत्तराखंड की मित्र पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है और वाह बुजुर्ग अस्वस्थ लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए दर्शन करवाने का काम कर रही है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular