Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा की प्रक्रिया में अव्यवस्था के विरोध में गुस्साए यात्रियों ने...

चारधाम यात्रा की प्रक्रिया में अव्यवस्था के विरोध में गुस्साए यात्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

देहरादून – उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को पंजीकरण करना आवश्यक है। चारधाम यात्रा के लिए देश-विदेश से उमड़ रही यात्रियों की भीड़ के कारण पंजीकरण के सारे स्लॉट फुल हो चुके हैं। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए जून पहले हफ्ते तक के पंजीकरण बुक हो चुके हैं। बदरीनाथ धाम के लिए भी 20 मई से पहले का रजिस्ट्रेशन नहीं मिल रहा है। पंजीकरण नहीं हो पाने के कारण देश विदेश से हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचे यात्री परेशान हैं। चारधाम यात्रा की प्रक्रिया में अव्यवस्था के विरोध में रविवार को ऋषिकेश में गुस्साए यात्रियों ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि बिना पंजीकरण के श्रद्धालुओं को अब ऋषिकेश से आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। उन्होंने तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण के बाद ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी।

गढ़वाल मंडल विकास निगम की प्रबंध निदेशक स्वाति भदौरिया ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीसेवा के सभी टिकट 5 जून तक के लिए बुक हो चुके हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए देहरादून से गौचर और चिन्यालीसौड़ तक उड़ान सेवा के तहत संचालित हेलीसेवा का लाभ देने का विकल्प है। केदारनाथ धाम के लिए तीसरे चरण की बुकिंग 21 मई से शुरू होगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments