Homeराज्यउत्तराखण्डस्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों रूपये खर्चा के बाद भी नहीं...

स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों रूपये खर्चा के बाद भी नहीं हो पा रहा गांव में विकास।

 

हरिद्वार – एक तरफ जहां केंद्र सरकार और राज्य सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत करोड़ों रुपये खर्चा करती हैं। वहीं विधानसभा पिरान कलियर और तहसील रुड़की के अंतर्गत आने वाले ग्राम भारापुर में पिछले 6 महीनों से जल भराव की समस्या लगातार बनी हुई है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना कि उनके द्वारा इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को लिखित में भी दी गयी थी। वही मीडिया टीम जब गांव के हालात जानने को पहुँची तो स्थानीय निवासियों का कहना था कि उन्होंने इसकी शिकायत विधायक जी को भी की लेकिन विधायक जी की ओर से भी मात्र उनको आश्वासन ही दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या इतनी बनी हुई है, कि स्कूल के बच्चों का आना जाना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों को डेंगू जैसी गंभीर बीमारी के संक्रमण का भय भी लगातार रूप से सताता रहता है। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की अंशुल सिंह का कहना है कि यह गांव नगर पंचायत को हैंड ओवर हो गया है और अधिशासी अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा गया है। और जल्द ही ग्रामीणों की जलभराव की समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular