Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून चेन स्नेचिंग घटना को आजम देने वाले 4 आरोपी को किया...

देहरादून चेन स्नेचिंग घटना को आजम देने वाले 4 आरोपी को किया गिरफ्तार।

देहरादून – बीते 28/4/22 को जनपद देहरादून में विभिन्न जगहों पर हुई चैन स्नैचिंग घटनाओं को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर किया गिरफ्तार। चारों आरोपियों से 5 चैन पीली धातु और एक पेंडल पीली धातु बरामद किया गया। वही इस पुरे मामले में एसएसपी देहरादून जन्मेजय खंडूरी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि देहरादून पुलिस ने टीम गठित कर राज्य के बहार भेजा था, जहां उन्होंने अपना पूरा कार्य किया और इससे 2 दिन पहले जिस ने इन चारों अभियुक्तों को शरण दी थी उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कल इन चार अभियुक्तों को शामली से गिरफ्तार किया गया, जिसमें शामली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस दोनों ने जॉइंट ऑपरेशन कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इनमें से एक अभियुक्त यही देहरादून सहसपुर का रहने वाला है, जो की प्लास्टिक के फूल बेचा करता था। हमारी पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें यहां की अच्छी जानकारी थी और उनके द्वारा उन जगहों पर घटना को अंजाम दिया जाता था जहां पर पुलिस चौकी या पुलिस तैनात नहीं रहती थी। एसएसपी ने कहा कि भारत एक गणराज्य है और यहां पर किसी की आवाजाही पर कोई रोक टोक नहीं है। यहां जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और राजस्थान से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक कोई भी व्यक्ति कहीं भी मूव कर सकता है और इस दौरान अगर कहीं भी कोई क्राइम होता है, तो वहां की पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि जहां पर क्राइम गठित हो उसका सपोर्ट करे क्योंकि हमारा कॉन्स्टिट्यूशन पूरे भारत के लिए एक है पूरा आईपीसीसी सिमिलर है और सीआरपीसी के प्रावधान भी यह कहते हैं कि कोई अगर एक क्षेत्र से क्राइम कर दूसरे क्षेत्र में जाता है तो उस क्षेत्र की पुलिस को जिस क्षेत्र में क्राइम गठित हुआ है उस क्षेत्र की पुलिस की मदद करें तो इसमें शामली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में हमारी मदद की है साथ ही एसएसपी देहरादून द्वारा ₹25000 इनाम घोषित किया गया था । उन्होंने कहा है टीम को ₹25000 का इनाम और सम्मानित भी किया जाएगा और जो मोबाइल ऑपरेटर थे उन्हें भी इनाम दिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular