Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को...

चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा।

देहरादून – उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के शुरू होते ही यात्रियों की उमड़ी भीड़ ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं को ढेर कर दिया है। इस पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं करने में सरकार नाकाम रही है। देश विदेश के आ रहे श्रधालुओं को मूल सुविधाओं को लेकर भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि वक्त पर स्वस्थ्य सुविधा न मिल पाने के कारण कुछ श्रधालुओं की मृत्यु भी हो चुकी है। करन माहरा ने सरकार से फ़ौरन यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ने और निर्धन यात्रियों के लिए निशुल्क ठहरने की व्यवस्था की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा चारधाम यात्रा में बिजली संकट में भी सरकारी स्तर पर बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है, चंपावत उपचुनाव के बाद इसका खुलासा किया जायेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular