
काशीपुर- राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका और मिनी बालक बाक्सिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के नोमान खान ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया…तो वहीं ब्रॉन्ज मेडल काशीपुर के ही अभिषेक ने अपने नाम किया…आपको बता दें कि देहरादून में हरिद्वार बाईपास रोड स्थित सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में 4 से 8 अप्रैल तक प्रतियोगिता आयोजित की गई…जिसमे स्टेशन रोड पर नीरे वाली गली में स्थित महाराणा प्रताप बॉक्सिंग एकेडमी के छात्र नोमान खान ने गोल्ड मेडल, जबकि अभिषेक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता… इस उपलक्ष में बुधवार शाम एकेडमी परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर दोनों होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया…साथ ही कार्यक्रम में एथलेटिक्स एसोसिएशन के स्टेट सेक्रेटरी विजेन्द्र चौधरी और इंटरनेशनल वेटलिफ्टर राजीव चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे… उन्होंने दोनों छात्रों का उत्साहवर्धन कर उन्हें सम्मानित किया… जिसके दौरान दोनों छात्रों ने कहा कि वे कर्नाटक में होने वाली नेशनल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे…