Homeराज्यउत्तराखण्ड2 साल बाद आयोजित कंडार मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़...

2 साल बाद आयोजित कंडार मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

 

पौड़ी- प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्रीडांडा नागराजा मन्दिर में आयोजित कंडार मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब दो साल बाद उमड़ पड़ा… पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से मंदिर समिति द्वारा मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा था… मगर इस वर्ष कोरोना का कहर कम होने पर मंदिर समिति द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है… जिसको लेकर मंदिर समिति के अध्यक्ष कमलेश चमोली ने कहा की हर वर्ष डांडा नागराजा मंदिर समिति द्वारा मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता रहा है… मगर पिछले 2 सालों से कोरोना संक्रमण की गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए समिति द्वारा मेले का आयोजन नहीं किया गया… मगर इस बार से संक्रमण का कहर कम होने पर समिति द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया जा रहा है… तो वही समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश बिष्ट ने कहा कि आज हजारों की संख्या में भक्तगण डांडा नागराजा मंदिर पहुंच रहे हैं… उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है, जिससे भक्तों को किसी परेशानी से दो-चार ना होना पड़े… साथ ही उन्होंने कहा इसके साथ ही मंदिर परिसर और आसपास तरह-तरह के स्टॉल भी लगे हैं… जिससे भक्तगण अपनी स्वेच्छा की चीजें यहां से ले जा सकें… साथ ही मंदिर परिसर के बाहर भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जिससे मंदिर परिसर में पहुंचने वाले भक्त भगवान डांडा नागराजा का प्रसाद ग्रहण कर सकें…इसके अलावा उन्होंने भक्तों से अपील भी की है कि सभी भक्त मंदिर समिति का सयोंग देने में अपना योगदान दें… जिससे मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा सके…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See good modes of shields. Tools bring good joy. Track [url=https://nfj.org.uk/]gay porn videos[/url] here. Select this sort smart.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular