
उत्तरकाशी- आज यानी शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विधानसभा पुरोला स्थित मोरी ब्लॉक के जखोल पहुंचे…जहां पहुंचकर उन्होंने विशु के मेले में शिरकत की…इस दौरान मुख्यमंत्री रवाईं की पारंपरिक वेशभूषा में रंगे हुए नजर आए…वहीं उन्होंने कहा कि वह स्वमेश्वर देवता के प्रांगण का सुंदरीकरण करेंगे… इसके साथ ही उन्होंने कहा की स्थानीय सड़कों और अस्पतालों को सुदृढ़ करेंगे…और जो काम स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने उन्हें बताए हैं, उन पर वे जल्द काम करेंगे…साथ ही उन्होंने बताया कि रवाई की संस्कृति अपने आप में अद्भुत संस्कृति है…


