
उत्तरकाशी- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है…जिले के बडकोट यमुनोत्री घाटी में शनिवार शाम करीब 4.52 बजे पर भूकंप के झटके महसूस किए गए… जिसके बाद घबराए लोग दहशत में घरों से बाहर निकले…मिली जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी तरह से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है… आपको बता दें कि भूकंप की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.1 बताई गई है…मामले में जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है, लेकिन स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं…फिलहाल लोगों में डर का माहौल बना हुआ है…