
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है… उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं…और उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है…इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए…इस दौरान सीएम धामी ने आदि शक्ति भगवती के उपासना पर्व नवरात्रि की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है…