
देहरादून- आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मसूरी का कार्यक्रम है, जिसको लेकर 10:30 बजे धामी मसूरी पहुंचेंगे…जहाँ पहुंचकर वो राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी में डीएलएफ फाउंडेशन द्वारा दिए गए चिकित्सालय उपकरणों का लोकार्पण करेंगे…इसके बाद 11:15 बजे टाउन हॉल सभागार में आयोजित स्वागत समारोह में प्रतिभाग करेंगे…फिर, 12:30 बजे हरिद्वार में आयोजित रामकथा में प्रतिभाग करेंगे…और 3:00 बजे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे…इसके साथ ही रुड़की चिकित्सालय में स्थापित डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण और जागरूकता रथ का फ्लैग ऑफ करेंगे…और शाम 6:00 बजे सोनी इंडिया गंगा सभा एवं आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा हर की पौड़ी में किए गए सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे…और फिर अंत में शाम 7:30 बजे सीएम धामी मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे…