![]()
देहरादून- आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है…जिसको लेकर 8.30 बजे भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय द्वारा भाजपा का झंडा फहराया गया…तो वही 9.30 बजे जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया…आपको बता दें कि 10 बजे भाजपा के सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्भबोधन सुना…इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया…शोभायात्रा यात्रा घंटाघर पर प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई…और कार्यक्रम पूरे प्रदेश में जिला, मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किया गया था…