
पिथौरागढ – पिथौरागढ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने क्लेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा बैठक ली… जिसके दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को जल जीवन मिशन योजना के तहत अवशेष कार्यों की डीपीआर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए हैं… जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए…आपको बता दें कि उन्होंने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं की डीपीआर पास हो गई है, उनका तत्काल टैंडर करते हुए कार्यादेश जारी करना सुनिश्चित करें…साथ ही हिदायत दी कि इन कार्यो में अनावश्यक देरी न की जाए… कार्यादेश जारी होने के बाद संबधित ठेकेदार से निर्धारित शर्तो के अनुसार समय से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें… साथ ही एफएचटीसी में भी तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य पूरा करें… उन्होंने कहा कि अगले 15 दिनों में जल जीवन कार्यो की फिर से समीक्षा की जाएगी…



