
देहरादून- उत्तराखंड में मई के पहले सप्ताह से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है… इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की… इस बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधू, चार धाम यात्रा से जुड़े हुए विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जल्द सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए… सीएम धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा…