
हरिद्वार – होली के त्यौहार के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट मोड़ पर नज़र आ रही है…ऐसे में अधिकारियों द्वारा टीम बनाकर लगातार छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है… आपको बता दें कि हरिद्वार के विशाल मेगा मार्ट समेत कई बड़े संस्थानों में छापेमारी की गई..जिसकी खबर से आसपास के इलाके में हडकंप मचा हुआ है…बताते चलें कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मैदा, बेसन, सूजी, तेल, मिठाई समेत अन्य कई खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए गए…इस मामले में जानकारी देते हुए हरिद्वार के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल ने बताया कि होली को देखते हुए लगातार खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग की जा रही है…और जिन खाद्य पदार्थों के सैंपल मानकों के विपरीत पाए गए उनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा…




Все подробности: https://igrushenka.ru/korzina.html