
देहरादून – होली के शुभ मौके पर आज राज्यपाल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपनी पत्नी गुरमीत कौर के साथ देहरादून के शार्प मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइन्ड के 50 से अधिक नेत्रहीन बच्चों के साथ राजभवन में होली मनाई…जिसके दौरान दोनों ने बच्चों को होली की शुभकामनाएँ दी, साथ ही रंग और गुलाल लगाकर बच्चों को उपहार भेंट किए…आपको बता दें कि राज्यपाल ने बच्चों को धनराशि भी भेंट की और इसके साथ ही भविष्य में हर संभव मदद का आश्वासन दिया…



