
देहरादून- पांच राज्यों में हुई कांग्रेस की करारी हार को लेकर अब समीक्षा करने के लिए सभी राज्यों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं…तो वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही मिल पाई है… इस बात की जांच परख के लिए अविनाश पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है…आपको बता दें कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता आर.पी रतूड़ी ने बताया कि होली के बाद पर्यवेक्षक अविनाश पांडे देहरादून पहुंचेंगे… जहां वे प्रत्याशियों और वरिष्ठ कांग्रेसी जनों समेत कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे, साथ ही चुनौती होगी कि पार्टी को मजबूती की तरफ कैसे ले जाया जाए…



