
देहरादून- उत्तराखंड में बीजेपी को प्रचंड बहुमत के साथ 70 में से 47 सीटें मिली है… लेकिन जिनके नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा था वही हार गए ऐसे में सीएम को लेकर कशमकश जारी है… दिल्ली में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक की… हालांकि तस्वीर होली के बाद साफ होगी की उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन बनेगा लेकिन हर तरफ आम जनमानस की मांग है कि पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाया जाए…आपको बता दें कि लोगों का मानना है कि पुष्कर सिंह धामी को कम समय मिला लेकिन उन्होंने बेहतर काम किए हैं… जिसके आधार पर उनको मुख्यमंत्री बनाया जाए… वही लोग तर्क दे रहे हैं कि उन्होंने कई भाजपा प्रत्याशियों के क्षेत्र में जाकर प्रचार किया इसलिए अपने विधानसभा में कम समय दे पाए यही कारण रहा की पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए…



