
देहरादून- उत्तराखंड में हर तरफ और हर जगह होली की धूम है…पूरे उत्तराखंड में धूमधाम के साथ होली का पर्व मनाया जा रहा है…ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ होली का जश्न मनाकर सबको शुभकामनाएं दी…उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन काफी महत्वपूर्ण होते हैं…पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने अपने आवास पर इसी पहाड़ी शैली में होली का उत्सव मनाया और सबको होली की शुभकामनाएं दी…



