
पिथौरागढ़- होली को लेकर जिला पिथौरागढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब धूम देखने को मिल रही है…खासकर महिलाओ में इस बार की होली प्रसिद्ध हो रही है…जिसको लेकर बेरीनाग भाटी गांव में महिलाओं ने कुमाऊनी होली गीत गाकर खेली…ऐसे में एक से बढ़कर एक होली गीत गाए जा रहे हैं…इसके साथ ही महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाया…वही कुमाऊनी गीत पर भी महिलाएं खूब थिरकी…और इस खास मौके पर जिला अधिकारी आशीष चौहान ने देश प्रदेश सहित पिथौरागढ़ की जनता को होली की बधाई दी है…



