
देहरादून- उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर सियासी गलियारों में कई चेहरे तैरते दिखाई दे रहे हैं…और इस मुख्यमंत्री बनने की रेस में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का नाम सबसे आगे चल रहा है…जो की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं…इसके साथ हीं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत के नाम भी मुख्यमंत्री बनने की चर्चा में शामिल हैं…आपको बता दें कि कई विधायकों के भी नाम मुख्यमंत्री बनने की चर्चा में है…जिसमे रितु खंडूरी, रेखा आर्य, मदन कौशिक, दिलीप रावत, प्रेम चंद अग्रवाल समेत अन्य की भी दावेदारी है…इसके अलावा अनिल बलूनी और पुष्कर सिंह धामी का नाम सीएम की रेस में सबसे पीछे चल रहा है…अब इनमे से सूबे का मुखिया कौन बनेगा, ये तस्वीर आगामी दो दिनों में यानी 19 मार्च को साफ हो जाएगी…




