
देहरादून- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में चल रही कश्मकश के बीच विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी दिल्ली पहुंच गए हैं…जहाँ पहुंचकर उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार मुलाकात की, साथ ही उत्तराखंड की राजनीति मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की…इसके साथ ही लोक सभा अध्यक्ष ने अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक चुने जाने पर शुभकामनाएं दी…



