
डोईवाला- देश के पहले सीडीएस स्वर्गीय विपिन रावत की 64वी जन्मतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान करा साथ हीं अन्य लोगों से भी रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान शिविर में अतिथि के रूप में पहुंचे डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला ने कहा की जनरल विपिन रावत देश के पहले सीडीएस थे देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा आज उनकी जन्मतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया, रक्तदान महादान है जिससे एक व्यक्ति के रक्त से दो लोगों की जान बचाई जा सकती है। सभासद ईश्वर रौथान ने कहा कि हमारे देश के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत जन्मतिथि पर आज रक्तदान शिविर लगाया गया है जिसमें ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया है।



