
देहरादून- उत्तराखंड प्रदेश में 15 फरवरी से फायर सीजन शुरू हो गया है… जिसको देखते हुए वन महकमा भी अलर्ट हो गया है…आपको बता दें कि सीसीएफ फायर निशांत वर्मा का कहना है कि वो लगातार मुख्यालय से प्रदेश की मॉनिटरिंग कर रहे है… जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने के लिए वन कर्मचारियों को अलर्ट किया गया है…इसके साथ ही अभी तक 25 घटनाएं सामने आई है… वहीं ज्यादातर मामलों में व्यक्ति विशेष की तरफ से आग लगाए जाने की जानकारी मिलती है, जिनको लेकर भी वन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है…
