
हल्द्वानी- हल्द्वानी से नव निर्वाचित विधायक सुमित हृदयेश आज मीडिया से मुख़ातिब हुए… जिसके दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस विपक्ष की भूमिका को बखूबी निभाने का प्रयास करेगी, और जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ने का काम किया जायेगा… विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की यह समय कांग्रेस के लिये बेहद कठिन है…और इस समय कांग्रेस को एकजुट होकर जनता के जनादेश और हार के कारणों को समझने की जरूरत है…
